फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला मवासी निवासी शिवानी (25) का शव सोमवार को घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मटसेना थाना पुलिस पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर शिवानी के परिजन भी पहुंच गए। शिवानी का मायका जसराना थाना क्षेत्र के गांव सिऔड़ा में है। पिता चिरौंजी लाल ने बताया कि शिवानी की शादी दो वर्ष पूर्व थाना मटसेना के नगला मवासी निवासी अजीत के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद पति और परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शिवानी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पिता का आरोप है ससुरालियों ने पुत्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। थाना प्रभारी मटसेना अंजीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें