फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 7 साल से चल रहा पति से विवाद...पत्नी ने रची खाैफनाक साजिश, दी ऐसी माैत; तड़प-तड़पकर युवक ने तोड़ा दम

Mon, 17 Feb 2025 06:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजाबाद

सार

पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। तीन बच्चों के साथ पत्नी अलग रहती थी। कुछ दिन पहले पत्नी ने पति को घर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद  में थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार को सुबह युवक मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। युवक की मां ने पत्नी पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच कर रही है। इसके अलावा उसका विसरा प्रिजर्व भी कराया गया है।
विज्ञापन


नगला मिर्जा बड़ा निवासी जीतू (30) का पिछले सात साल से अपनी पत्नी सरिता से जमीनी विवाद चला आ रहा है। सरिता अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग रहती है। सोमवार सुबह नौ बजे जीतू की संदिग्ध अवस्था में तबीयत बिगड़ गई। 

परिजन उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां चंद्रवती का आरोप है कि तीन दिन पूर्व सरिता ने उसे अपने घर बुला लिया था और उसे खाने में विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


दो दिन अस्पताल में भर्ती कराने पर आराम मिला, लेकिन फिर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि युवक पिछले कई माह से बीमार रहता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पीएम के अलावा विसरा प्रिजर्व भी कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें