फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 19 Jul 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी निवासी आरती देवी (29) का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने घर के कमरे में बंद होकर फंदा लगाया लिया। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, महिला फंदे पर लटकी थी। महिला को फंदे पर लटका देख परिजन के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें