फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन दाखिल

Fri, 19 Jul 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का क्रम बृहस्पतिवार को चलता रहा। अध्यक्ष पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो व सहसचिव पद के एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। बार एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बार चुनाव की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद की ओर से नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार जैन एडवोकेट के निर्देशन में बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किए जाने की प्रक्रिया चलती रही। अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह यादव, पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट, नाहर सिंह यादव एडवोकेट ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रजीत सिंह कुशवाह, चौधरी चंद्रवीर सिंह एडवोकेट एवं छत्रपाल सिंह बाबा ने नामांकन दाखिल किए। इसके साथ-साथ कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रोहिताश कुमार यादव, उमेश कुमार गुर्जर एडवोकेट व सह सचिव पद के लिए सतेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि राज्य विधिज्ञ परिषद के चेयरमैन शिवकुमार गौड के द्वारा 13 जुलाई को बार एसोसिएशन को यह निर्देश दिया था कि वन वार,वन वोट के सिद्धांत का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदाता सूची बनाकर आपत्ति लेते हुए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कराई जाए। इसके साथ ही बार की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाए। अंतिम मतदाता सूची राज्य विधिज्ञ परिषद को भेजी जाए। बार की ओर से 25 अप्रैल को कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हस्ताक्षर से प्रस्ताव पारित करके कार्यकारिणी के कार्यकाल समापन के साथ चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार जैन को बनाया था। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को सूचना पटल पर 896 की सूची चस्पा की गई थी। 16 जुलाई को जब आपत्ति निस्तारण के साथ सूची चस्पा की तो 918 वोट थे। उन्होंने कहा कि चुनाव स्थगन संबंधी सूचना मिलने से अधिवक्ता भ्रम में पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि बार के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें