मामला शहर के शिव नगर का है। अलीगढ़ निवासी एक युवक की शादी 18 वर्ष पूर्व टूंडला के न्यू शिवनगर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी से पूर्व ही उसकी पत्नी का टूंडला निवासी गैर समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी के बाद भी प्रेमी से मिलना जुलना जारी रखा।
इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए। दो वर्ष पूर्व विवाहिता पति से विवाद कर ससुराल से मायके टूंडला आकर रहने लगी। शक होने पर शुक्रवार शाम पति अलीगढ़ से आ गया। कंप्यूटर सीखने के बहाने घर से निकली पत्नी का वह पीछा करने लगा। पत्नी को उसके प्रेमी की दुकान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसने हंगामा किया तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पत्नी ने उसका विरोध करने पर पति को नीले ड्रम में पैक करने की धमकी देते हुए वहां से चली गई।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
शनिवार को पति हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रेमी की दुकान पर पहुंच गया और प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद थाने पहुंची प्रेमी की पत्नी ने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे पकड़कर बैठा लिया और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
प्रेमी की पत्नी अपने पति को परेशान करने का आरोप लगा रही थी। थाना प्रभारी का कहना है कि किसी भी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।