फिरोजाबाद। सेंट्रल जेल आगरा में बंदी की मंगलवार दोपहर लखनऊ पीजीआई अस्पताल में बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को उसके गांव एका के राजपुर लाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आगरा जेल में बंद उसके भाई और स्थानीय जेल में बंद उसकी पत्नी को बृहस्पतिवार को देर शाम पैराेल पर रिहा गया गया।राजपुर गांव में वर्ष 2017 में हुए हत्याकांड में दिनेश चंद्र, उसकी पत्नी महारानी और भाई के विरुद्ध हत्या मुकदमा दर्ज कराया था।
दिनेश सेंट्रल जेल आगरा, पत्नी फिरोजाबाद जेल और भाई आगरा के जेल में बंद था। कैंसर पीड़ित दिनेश को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा सकारात्मक रिपोर्ट लगाने के बाद देर शाम महारानी और दिनेश के भाई को 24 घंटे की पैराेल पर रिहा किया गया। इस दौरान दिनेश का शव रखा रहा।