फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति को तो छोड़ो, बेटा भी न हुआ अपना...महिला की आपबीती सुन पुलिस हैरान; बोली- खाने में मिलाते हैं फेवीकोल

Thu, 27 Jun 2024 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला के जीवन में उसके ही पति और बेटे ने ऐसा बवाल मचा रखा है कि वो परेशान होकर थाने पहुंची। बताया कि दोनों उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। खाने में फेवीकोल मिला देते हैं। अब उसे घर से भी बाहर निकाल दिया है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति ने पुत्र के साथ मिलकर अपनी पत्नी को परेशान कर दिया। मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न से परेशान महिला ने थाना पुलिस को पति और पुत्र के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर रोड निवासी एक महिला ने अपने पति एवं पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने थाना पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया है कि उसका पति एवं पुत्र आए दिन उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। उसके खाने में फेवीकोल तक मिला देते हैं। साथ ही उसका मोबाइल एवं चश्मा तोड़ देते हैं। इससे पहले भी वह इस तरह की घटनाओं को घटित कर चुके हैं। जिसके चलते महिला ने गत 31 मई को पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

उस दौरान पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो गया था। अब दोनों लोग उसको मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें