फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ से निकला सफेद पदार्थ, पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
नीम के पेड़ से निकला सफेद पदार्थ, पूजा की
विज्ञापन

जसराना(फिरोजाबाद)। तहसील जसराना क्षेत्र के गांव नवादा में रविवार को नीम के पुराने पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसका पता चलने पर आसपास के गांवों से भी लोग आने शुरू हो गई। लोगों ने इस चमत्कार मनाते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि इस पदार्थ को शरीर पर लगाने से चर्म रोग में राहत मिल रही है।
विज्ञापन

गांव नवादा में कई साल पुराना नीम का पेड़ है। रविवार सुबह लोगों ने नीम के पेड़ से सफेद पदार्थ निकलते देखा। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते कुछ देर में भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने इसे चमत्कार मानते हुए भजन गाते हुए पूजा करनी शुरू कर दी। वहीं लोगों ने सफेद पदार्थ को बोतलों में भरने के साथ शरीर पर लगाना शुरू कर दिया। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी आ रहे हैं। कुछ लोग इसे औषधि मानकर सेवन भी कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इसे लगाने से खुजली आदि बीमारियों में राहत मिल रही है। देर शाम तक भी यहां भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें