फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में रहा पानी का संकट

विज्ञापन
नगर निगम के टैंकर से पानी भरते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर पानी की टंकी से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट रहा। सप्लाई बाधित होने के कारण लोग सुबह से ही पानी के लिए खाली बर्तन लेकर भटकने को विवश हुए। जलकल विभाग ने टैंकर भेजकर लोगों को गंगा जल उपलब्ध कराया। रसूलपुर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पानी की जलापूर्ति करने के लिए दो टंकियां बनी है। एक टंकी से इमामबाड़ा, छतरी वाला कुंआ के साथ अन्य मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। जबकि दूसरी टंकी से रसूलपुर, नीबू वाला बाग, मशरुरगंज, हाजीपुरा, 30 फुटा, सोनी ग्लास के साथ आसपास के मोहल्लों में सप्लाई की जाती है। मशरुरगंज, नीबू वाला बाग के साथ अन्य मोहल्लों में जिस टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है। वहां शनिवार शाम को पाइप लाइन फट गई।
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने के कारण पानी की बर्बादी न हो। जिसको लेकर एक टंकी की सप्लाई रविवार को बंद कर दी गई। टंकी चालू न होने के कारण उससे जुड़े नीबू वाला बाग, रसूलपुर, मसरुरगंज के साथ करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। सुबह की सप्लाई बाधित होने के कारण लोग खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश करते दिखाई दिए। पानी की पूर्ति करने के लिए जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से सप्लाई कराई गई। तब कहीं जाकर लोगों को गंगाजल मिल सका। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज होने के कारण टंकी को चालू नहीं किया गया था। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें