चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
नारखी। थाना क्षेत्र के बछगांव इलाके में सराफ की दुकानों में चोरी की घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। व्यापारी और ग्रामीण बुधवार को बछगांव पुलिस चौकी पहुंच गए और धरने पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
नगला खरग निवासी राजू की बछगांव-रेमजा मार्ग पर श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीते एक सितंबर की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी और उसमें रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध से पूछताछ भी की, लेकिन एक सप्ताह बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। बछगांव निवासी किशन वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी ज्वेलर्स की दुकान से करीब 5 किलो सोना व चांदी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी है।