रफ़रोजाबाद ! ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहारीपुर में ड्रम में भरे पानी को फैलवाते अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू से जंग मिशन शक्ति के संग अभियान की शुरुआत डीएम चंद्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्राम मोढ़ा से की। उन्होंने घर-घर जाकर ठहरे पानी को खाली कराने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। गांव की महिला समूह के साथ निगरानी टीमों को घर-घर अभियान चलाने की हिदायत दी। मोढ़ा के साथ ही जिले की सभी 564 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया गया।
डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिले की सभी 564 ग्राम पंचायतों में आमजन को जागरूक करने एवं घरों में ठहरे पानी को फिंकवाने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत करने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील एवं डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ग्राम मोढ़ा पहुंचे।
इस दौरान डीएम ने गांव में प्रवेश करते ही घर-घर जाकर लोगों को गमलों, टायरों, खाली बर्तनों में एकत्रित पानी को बाहर निकलवाकर सूखे स्थान पर फिंकवाया। इस दौरान डीएम ने बारात घर में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि डेंगू की रोकथाम क ेलिए घर की नारी शक्ति को जागरूक होना होगा।
सीडीओ चर्चित गौड़ ने कहा कि अभियान जिले की 564 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी, डीपीओ आभा सिंह, बीडीओ डीसी मनरेगा अजय कुमार, पंचायत सचिव हरेंद्रपाल बघेल, जिला प्रधान संघ अध्यक्ष रामनिवास यादव, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, रविंद्र सिंह पप्पू, ग्राम विकास समिति सचिव शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।