गांव के नाम को बदलने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब उरमुरा किरार गांव हरीनगर के नाम से जाना जाएगा। प्रशासन की ओर से गांव के नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक कार्यवाही को शुरू कर दिया गया है।
शिकोहाबाद के गांव उरमुरा किरार का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही कागजी अभिलेखों में इस गांव का नया नाम हरिनगर दर्ज होगा। इसके लिए तहसील प्रशासन की कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से गांव का नाम बदलवाए जाने के लिए प्रयास किये जा रहे थे। ग्राम प्रधान नीरज धनराज भी इस प्रयास में लगे हुए थे। शासन में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए कई बार पहल की गई थी। कई वर्षों के बाद यह प्रयास रंग लाए हैं। शासन से इसको मंजूरी मिल गई है। अब इस गांव का नाम बदलकर हरिनगर कर दिया जाएगा। इसको लेकर तहसील प्रशासन ने गांव के नाम बदलने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस बारे में एसडीएम डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की मांग पर गांव के नाम को बदलने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब उरमुरा किरार गांव हरीनगर के नाम से जाना जाएगा। नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक कार्यवाही को शुरू कर दिया गया है। वासुदेवमई के ग्राम प्रधान नीरज धनराज ने बताया कि पहले गांव के ऋषि कुमार जादौन ने गांव के नाम बदलने का प्रयास 2022 में शुरू किया था। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठा. जयवीर सिंह से मिलकर गांव का नाम बदलने की गुहार लगाई।