फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांव के दबंगों ने रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी को बंधक बनाया, पेड़ से बांधकर चाकू से किए वार... दीं यातनाएं

Thu, 04 Jan 2024 01:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में गांव के ही दबंगों ने रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी को बंधक बनाया। दोनों को पेड़ से बांधकर चाकू से वार किए। दोनों को जमकर यातनाएं दीं। 
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात गांव के ही दबंगों ने रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी को उसी के घर पर बंधक बना लिया। इसके बाद पेड़ से बांध पीटा और यातनाएं दीं। इतनी ही नहीं करंट लगाने का भी प्रयास किया। चाकू से रिटायर्ड फौजी के चेहरे व शरीर के अन्य अंगों पर वार किए। 

विज्ञापन


इससे दोनों की हालत नाजुक हो गई। आरोपी दोनों को मरणासन्न छोड़कर घर से दो भैंस खोल ले गए। साथ ही आभूषण लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। दोनों के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव में रात 12.30 बजे की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें