फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के टीकाकरण को नहीं मिली वैक्सीन, खुरपका का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अक्तूबर में पशुओं को टीका लगाने का अभियान शुरू होना था, लेकिन जिले में अभी तक यह शुरू नहीं किया गया है। शासन स्तर से जिले को अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस कारण पशुओं में खुरपका बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि अक्तूबर तक टीकाकरण कराने की योजना थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका है। 15 दिसंबर के बाद जिले में वैक्सीन आने की संभावना जताई जा रही है। करीब 8.10 लाख पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। गलाघोंटू की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
ये हैं खुरपका रोग के लक्षण
जिला पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पशु के मुंह से अत्यधिक लार का टपकना, जीभ और तालू पर छालों का उभरना, जुगाली बंद करना, दूध उत्पादन में कमी और गर्भपात होना आदि खुरपका के लक्षण हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
रोग का पता लगने पर पशु और अन्य पशुओं से अलग रखें। दूध निकालने वाले व्यक्ति को हाथ और मुंह साबुन से धोने चाहिए। प्रभावित क्षेत्र को सोडियम कार्बोनेट के घोल से धोना चाहिए। चिकित्सकों की सलाह पर तुरंत टीका लगवाने के साथ नियमित उपचार कराएं। पशुओं को बांधने की जगह पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें