फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संपत्ति के विवाद में बवाल, पुलिस पर भी फेंके ईंट-पत्थर

Sun, 02 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नारखी के गांव फतेहपुरा डेरा बंजारा में मौजूद ग्रामीण और पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब - फोटो : नारखी के गांव फतेहपुरा डेरा बंजारा में मौजूद ग्रामीण और पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र के गांव फतेहपुरा डेरा बंजारा में रविवार को संपत्ति विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक विधवा महिला ने अपने मकान और खेत पर चार साल से कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जब अपना हक मांगा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किए जाने का आरोप है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और डायल-112 की तीन गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं।
विज्ञापन

पीड़िता भग्गो ने आरोप लगाया कि उनके बंजारा समाज का ही दूसरा पक्ष करीब चार वर्षों से उसके मकान और खेत पर कब्जा किए हुए हैं। उनका कहना है कि पति की मृत्यु के बाद से वह अपनी संपत्ति वापस पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन हर बार विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, अभद्रता और धमकी दी जाती है। रविवार सुबह विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात तनावपूर्ण होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल और डायल-112 की तीन गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इस दौरान पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें