फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े

Wed, 21 May 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अवैध खनने के आरोप में पकडी गई ट्राली के साथ एसडीएम जसराना
विज्ञापन
जसराना। लंबे समय से मिल रही अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जसराना कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह को मंगलवार की देर रात्रि थाना एका क्षेत्र के गांव सूरजपुर भाग गिनौली में अवैध खनन की शिकायत मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार नरेंद्रपाल, नरेशपाल सिंह, बृजराज सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को देख आरोपी जेसीबी एवं रीपर लेकर भागने में कामयाब हो गए। वहीं अधिकारियों ने मौके से दो ट्रैक्टर -ट्राली को कब्जे ले लिया। वहीं मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया ओवरलोडिंग में भी कार्रवाई की गई है। वहीं अवैध रुप से चल रहे खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें