फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप स्वामी के यहां लूटपाट के मामले में दो लोगों को उठाया

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! तिलक नगर स्थित सुभाष कॉलोनी में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेट्रोल पंप स्वामी के घर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने गांव इमलिया निवासी दो युवकों को उठा लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को भी एसओजी टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव तजापुर निवासी अरुण कुमार सिंह के घर मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। अरुण और उनके परिजनों को कमरे में बंधक बनाकर बदमाश करीब सवा तीन लाख रुपये की नकदी और 25 लाख के आभूषण लूटकर ले गए। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी अशोक कुमार व एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव के साथ अन्य थानों का फोर्स भी पहुंच गया था। जांच को डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर आई थी, जिसके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद डॉग नगला इमलिया में निवास करने वाले दो लोगों के घरों के अंदर तक गया था लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं बुधवार रात पुलिस ने दबिश देकर नगला इमलिया निवासी दो युवकों को उठा लिया है। घटना के संबंध में इनसे पूछताछ की जा रही है। गांव नगला इमलिया घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर है। घटना के खुलासे और बदमाशों की सुराग रसी के लिए बृहस्पतिवार को भी एसओजी की टीम गांव तजापुर पहुंची और पीड़ित से बातचीत कर कई सवालों के जवाब भी खंगाले। थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें