फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 14 Feb 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में रूपसपुर के समीप हाईवे क्रास कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं आसफाबाद रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एटा के थाना सकीट के गांव कुंजपुर निवासी टीकाराम (32) पुत्र अहबरन सिंह मुरादाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार की शाम को वह मुरादाबाद से लौट रहा था। रात होने के चलते उसने एटा जाने के बजाय थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम गागई गांव में बहन मलोदा देवी के यहां जाने का निर्णय लिया। रूपसपुर के समीप वाहन से उतरने के बाद उसने जैसे ही हाईवे को क्रास किया तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में टीकाराम की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना थाना रसूलपुर के आसफाबाद रेलवे क्रासिंग के समीप हुई। हमीरपुर जिले के थाना जलालपुर के ग्राम पुरैनी निवासी शिवकुमार (19) पुत्र नृपत सिंह अपने भाई इंद्रपाल सिंह के साथ भट्ठे पर काम करता था। रविवार को वह आसफाबाद रेलवे लाइन क्रास कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें