फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों के नामांकन को ब्लाकों में लगा मेला

Sun, 14 Feb 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के ढाई हजार से अधिक एवं बीडीसी सदस्यों के दो पदों के लिए नामांकन दाखिल करने का क्रम जिले के सभी नौ ब्लाकों में रविवार को भी चला। ब्लाकों पर काफी गहमा-गहमी की स्थिति रही। अधिकांश ग्राम प्रधान सदस्यों के नामांकन दाखिल कराने पहुंचे।  
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 2563 पद रिक्त होने के कारण 225 से अधिक प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त सदस्य पद पर चुनाव कराने को अधिसूचना जारी की थी। फीरोजाबाद ब्लाक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल की पुत्री और वर्तमान ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह तीन वार्डों से जीत हासिल की थी। ऐसे में वार्ड (28 व 64) से इस्तीफा देने के कारण यहां दोबारा चुनाव होगा। जिले के नौ ब्लाकों में नामांकन की प्रक्रिया सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे तक चली। ब्लाकों में नामांकन करने वालों की चहुंओर भीड़ नजर आई। कई नामांकन करने में जुटे थे तो कुछ अभिलेख जुटाने में। ब्लाक प्रशासन की मंशा थी कि अधिकांश पंचायतों में चुनाव की स्थिति नहीं बने। इसके कारण नामांकन पत्रों को नहीं दिया जा रहा था। कई लोग नामांकन पत्र लेने भटकते नजर आए। जसराना ब्लाक में हंगामा हो गया। नामांकन पत्रों की जांच 15 फरवरी को सुबह दस बजे से कार्य की समाप्ति तक, नाम वापसी 17 फरवरी को सुबह दस बजे से कार्य की समाप्ति तक ओर प्रतीक चिह्न आवंटन 17 को तीन बजे के बाद होंगे। मतदान 21 फरवरी को सुबह सात से शाम को पांच बजे तक होगा। मतगणना 23 फरवरी को सुबह आठ से कार्य की समाप्ति तक होगी।

नामांकन को लेकर ब्लाक में हाथापाई
फीरोजाबाद ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान लालऊ पंचायत के वार्ड एक और दो के लिए नामांकन करने वाले दो दावेदारों के बीच काफी विवाद हो गया। महावीर पुत्र ऐदल सिंह जाटव निवासी बिहारीपुर और लालऊ निवासी रघुवीर सिंह को ग्रामीणों ने अलग किया।  
विज्ञापन


ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे ग्रामीण
ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन कराने के लिए गांवों से ट्रैक्टर में सवार होकर ग्रामीण ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे। महिलाएं गोद में दुधमुंहे बच्चों को थामे थी। ग्रामीण नामांकन करने के बाद घरों को लौटे।

प्रधान ही उठा रहे थे खर्चा
अधिकांश ग्राम पंचायतों के प्रधान ही पंचायत सदस्यों के नामांकन का खर्च उठा रहे थे। जमानत के साथ ही नामांकन की धनराशि, नोड्यूज प्रमाण पत्र बनवाने का काम भी प्रधान ही कर रहे थे। प्रत्येक प्रधान खुद की पंचायत के सदस्यों के नामांकन कराने में जुटे थे।

जिले में ब्लाक वार रिक्त पद
जसराना-144, एका-113, अरांव-320, नारखी-284,  मदनपुर-439, हाथवंत-416, शिकोहाबाद-362, टूंडला में 183, फीरोजाबाद-302 पद रिक्त हैं।

भारी भीड़,नहीं थी सुरक्षा व्यवस्था
ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन दाखिल करने के लिए सभी ब्लाकों में भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था। पुलिस कर्मियों के नहीं होने के ही कारण भीड़ सीधे ब्लाक के स्टाफ कक्ष में प्रवेश कर रही थी।

नो ड्यूज को खोजने पड़े सचिव
नामांकन पत्रों के साथ नोड्यूज प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों को सचिवों की तलाश करनी पड़ी। कई सचिव तो खोजने से भी नहीं मिल रहे थे। ऐसे में कुछ लोग नामांकन पत्र लेने के बाद नोड्यूज के अभाव में नामांकन तक नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें