फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में आधा सैकड़ा गांव: फिरोजाबाद में गर्मी में बिलबिला रहे लोग, व्यवस्था दुरुस्त करने में विभाग फेल

Mon, 15 May 2023 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आधा सैकड़ा गांव अंधेरे में हैं। यहां लोग गर्मी में बिलबिला रहे हैं। व्यवस्था दुरुस्त करने में विभाग फेल नजर आ रहा है। आंधी आने के बाद से लगातार सप्लाई बाधित है। 
विज्ञापन
अंधेरे में आधा सैकड़ा गांव: फिरोजाबाद में गर्मी में बिलबिला रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार रात को आई आंधी से देहात क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था धड़ाम हो गई। 20 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। कई जगहों पर पोल पर रखे ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। 50 से ज्यादा गांव अंधकार में डूबे रहे। सोमवार को दोपहर तक विद्युत व्यवस्था सुचारू हो सकी। कई गांवों में बिजली की सप्लाई सोमवार रात तक सुचारू नहीं हो सकी। विद्युत निगम के अनुसार करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान विभाग को हुआ है।

इन गांवों की व्यवस्था धड़ाम

रविवार को रात नौ बजे के बाद तेज आंधी आई थी। इसमें फरिहा, जसराना क्षेत्र के गांव मुस्फाबाद फीडर के गांव नगला भबूती में दो पोल टूटकर गिर पड़े। तीन इंसुलेटर खराब हो गए। उड़ेसर में नगला पाट फतेहपुर, नगला केवल, नगला भवन, गनेशपुर में भी दो पोल टूटे। प्रतापपुर गांव में भी दो पोल टूटने से गांव की विद्युत व्यवस्था धड़ाम हो गई। 

विज्ञापन

उपकरण भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए

सिरसागंज के गांव नंदराम मढैया में दो पोल टूट गए। इन पोल पर रखा ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। नगला खंगर में मढ़वा, बललालपुर सहित छह गांवों की विद्युत सप्लाई बंद रही। पोल के साथ अन्य उपकरण भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। रात में विद्युत निगम की टीमें पेट्रोलिंग करने पहुंची। पोल टूटने के कारण रात में कार्य शुरु नहीं हो सका। इस कारण देहात में 50 से ज्यादा गांवों में विद्युत सप्लाई बंद रही। उमस होने के कारण लोगों को सोने में दिक्कतें आईं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

सोमवार को सुबह विद्युत सप्लाई को सुचारू करने का कार्य शुरु किया गया। जिन इलाकों में पोल टूटे हैं, उनमें वैकल्पिक व्यवस्था कर दी। एसडीओ फरिहा ने बताया कि हमारे इलाके में 14 पोल टूटे हैं। 30 इंसुलेटर, दस एक्सआरएम मशीन खराब हो गई हैं। एक्सईएन विश्वेंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 20 पोल टूटने जानकारी है। विद्युत सप्लाई सुचारू करा दी गई थी।
 
विज्ञापन

सरस्वती नगर में ट्रांसफार्मर की केबल जली

सरस्वती नगर गली नंबर दो में ट्रांसफार्मर से केबल जलने के कारण रविवार को रात्रि से सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। सोमवार को केबल बदलने का कार्य शुरु हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद सप्लाई को सुचारू किया गया। 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली जाने के कारण लोग परेशान रहे। 

सुहागनगर में भी बिजली आंख मिचौली का खेल खेलती रही। यहां उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से विद्युत कटौती की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जेई अहमद हुसैन ने बताया कि सरस्वती नगर में केबल जल जाने के कारण सप्लाई बंद रही थी। केबल बदलवाने के बाद सप्लाई चालू हो गई थी।

यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हे की मौत: दुल्हन भी पहुंची अस्पताल, बेटे का शव देख घर में मचा कोहराम

आज डेढ़ घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित

एसएन हास्पिटल और सुहागनगर विद्युत लाइन को मंगलवार को सुबह सात से 8:30 बजे तक राज्य स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्य के लिए बंद किया जाएगा। इस कारण गांधी पार्क, सुहागनगर, एसएन हास्पिटल से जुड़ी विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें