फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली मंगल घटयात्रा

Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली मंगल घटयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर ओमनगर में शिखर स्वर्णिम कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को छप्पनकुमारियों ने घटयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली। मंदिर में विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

घटयात्रा अटावाला मंदिर से शुरू हुई, जो डाकघर चौराहा, दुली मोहल्ला चौराहा होते हुए ओमनगर स्थित मंदिर में पहुंची। इंद्र-इंद्राणि बने संजीव जैन, सुनील जैन और किरन रथ पर सवार होकर चल रहे थे। जगह-जगह घटयात्रा का स्वागत किया गया। घटयात्रा मंदिर में पहुंचने के बाद निर्मल जैन दुर्गानगर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडित संजय जैन शास्त्री के निर्देशन में महिलाओं ने टोंक की शुद्धि की। दोपहर में याग मंडल विधान का आयोजन किया विधिविधान से किया। संगीतमय ध्वनि से मंदिर गुंजायमान हो उठा। रात्रि में पंडित संजय शास्त्री ने शास्त्र का वाचन किया। घटयात्रा संयोजक कुंज बिहारी जैन, चंद्रप्रकाश जैन, संजीव जैन एडवोकेट, अजीत कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, सुभाष जैन, समकित जैन, जयप्रकाश जैन, राम प्रकाश जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें