फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरा गांव में 114 मरीजों का दिया उपचार, चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
फ़ररोजाबाद ! कठफोरी के गांव सेमरा में जगह जगह भरे गंदे पानी को निकालते कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/कठफोरी। मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐलमपुर के मजरा सेमरा में रविवार को स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायतीराज विभाग की टीमों ने कैंप लगाए। स्वास्थ्य शिविर में 114 मरीजों का उपचार किया गया। 14 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। वहीं गांव में पानी निकासी के साथ-साथ घरों के अंदर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। रविवार के अंक में अमर उजाला ने सेमरा गांव में बीमारी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

ऐलमपुर ग्राम पंचायत के मजरा सेमरा मे वायरल के कारण घर-घर चारपाई बिछी हैं। प्रत्येक घर में तीन ये चार लोग बीमार है। बुखार के कारण कई गरीब तबके के लोग उपचार तक नहीं करा पा रहे थे। रविवार को सीडीओ चर्चित गौड़ एवं डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने गांव में साफ-सफाई के लिए विशेष टीमें भेजीं। ग्राम प्रधान के साथ ही पंचायत सचिव श्याम सिंह के निर्देशन में सुबह से नालियों की साफ सफाई करने के साथ पानी निकासी करा गिट्टी डलवाई गई।
इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव में कैं प किया। टीम ने शामिल डॉ. नवनीत, डॉ. महेश शर्मा, स्टाफ नर्स गायत्री देवी सेंगर, लेब टेक्नीशियन अनुपम कुमार प्रदीप कुमार के साथ रमाशंकर ने 114 बीमार लोगों का परीक्षण कर दवा वितरित की। लैब टेक्नीशियन ने गांव से 14 ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे। चिकित्सकों का कहना है कि लखनऊ से आने वाले रिपोर्ट के अनुरूप ग्रामीणों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें