फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में ट्रांसपोर्ट स्वामी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो बाइक की भिड़ंत में ट्रांसपोर्ट स्वामी की मौत हो गई। मृतक थाना फरिहा क्षेत्र के गांव मछरिया का रहने वाला था। हादसा सोमवार रात को गडिया दरवापुुर के पास हुआ।
विज्ञापन

गांव मछरिया निवासी सुमित (27) ट्रांसपोर्टर हैं। सुमित के चाचा उदयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम सुमित ट्रक चालकों का हिसाब कर बाइक से मुस्तफाबाद से घर लौट रहा था। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव गडिया दरवारपुर के समीप सामने से आ रही बाइक से सुमित की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर फरिहा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी पहुंच गए। परिजन के अनुसार सुमित पर दो बेटे भी है। सुमित की मौत के बाद पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार का कहना है कि ट्रांसपोर्ट संचालक की मौत हादसे में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें