फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे बैंककर्मी के परिजन

विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या के बाद जिला अस्पताल में विलाप करती मां के साथ मृतका की पत्नी और महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एचडीएफसी बैंक के फील्ड अफसर की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का खुलासा करने की मांग करते हुए बैंक कर्मचारी के परिजन मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाद धरना देकर बैठ गए। लोगों में घटना से आक्रोश है। सोमवार रात को हुई हत्या की वारदात के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धरना दे रहे परिजन को समझाकर पुलिसकर्मियों ने शांत कराया।
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर आनंदीपुर निवासी शिवम (25) आगरा गेट बस स्टैंड के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक में फील्ड अफसर के पद पर तैनात था। सोमवार रात वह ड्यूटी के बाद बाजार होकर बाइक द्वारा गांव जा रहा था। खंजापुर स्थित ईट भट्टे के पास बदमाशों ने उसको गोली मार दी। परिजन उपचार को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन देर रात शव को लेकर अस्पताल आ गए। उधर एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी की। परिजन हत्या के पीछे का कारण नहीं बता सके। सोमवार को देर रात मृतक शिवम के पिता रामनिवास की तहरीर पर बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह दस बजे तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर परिजन में आक्रोश फैल गया। वह जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह, कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे, थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र शुक्ला और थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिजन को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके साथ ही दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए भाजपा नेता ओमप्रकाश वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें