फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे क्रू लॉबी पर ट्रेन मैनेजरों ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर संयुक्त क्रू लॉबी पर गुड्स ट्रेन मैनेजरों को चार्जशीट जारी किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मामले में की गई कार्रवाई को अत्यधिक बताते हुए जांच की मांग उठाई। डिप्टी सीटीएम के जांच कराने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

शाखा सचिव विवेक मीना के नेतृत्व में दोपहर करीब 12:30 बजे कर्मचारी संयुक्त क्रू लॉबी पर एकत्रित हुए। उन्होंने मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर (गुड्स गार्ड) पर हैंड ब्रेक नहीं लगाए जाने के मामले में प्रयागराज के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) की ओर से अभिषेक मीना को एसएफ-5 और ललतेश प्रसाद को एसएफ-11 चार्जशीट जारी की गई थी।
कार्रवाई के विरोध में एआईजीसी के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चार्जशीट जारी करने की कार्रवाई को अत्यधिक बताया। इसके साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरने की सूचना मिलने पर डिप्टी सीटीएम अमित आनंद अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान 20 से अधिक ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें