नो एंट्री के बाद भी सदर बाजार में ई रिक्शा मिलने पर चालक को निर्देश देते ट्रेफिक प्रभारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जाम की समस्या पैदा कर रहे ई-रिक्शा अब सदर बाजार नहीं जा सकेंगे। सिनेमा चौराहे से इमामबाड़ा तक ई-रिक्शा रोके जाएं। त्योहार पर ई-रिक्शा से बाजार में बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर अमर उजाला ने मंगलवार को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद यातायात पुलिस ने लोगों की सहूलियत के लिए इस निर्णय लिया है।
बुधवार को ट्रैफिक प्रभारी जितेंद्र कुमार द्वारा सुभाष तिराहा पर ई रिक्शा और आटो चालकों को नियमों की जानकारी देते उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। ई रिक्शा बीच रास्ते पर खड़ा न करने की हिदायद दी। दोपहर करीब तीन बजे ट्रैफिक पुलिस के साथ सेंट्रल चौराहा से लेकर इमामबाड़ा चौराहा तक पैदल मार्च भी किया। इस दौरान बाजार में मिले ई रिक्शा चालकों को फटकार लगाने के साथ ही बाजार में न आने के निर्देश दिए।