फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे व्यापारी

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! 22 दिसंबर को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार निकलेगी पदयात्रा और नगर निगम पर द? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर निगम के अफसरों को समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी समस्या का निदान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान 21 दिसंबर तक समस्याओं का निदान नहीं होने तक 22 दिसंबर को शहर में पदयात्रा निकालकर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से मेयर और गर आयुक्त को लिखित रूप से समस्याओं को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्याओं के निस्तारण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छह माह पूर्व कोटला चुंगी के समीप टेंपों स्टैंड बनाने की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। कोटला रोड पर आड़े तिरछे खड़े होने वाले टेंपो, फिरोजशाह के मकबरे से बस स्टैंड तक अवैध टैक्सी स्टेंड को हटाने व सुभाष तिराहे पर आड़े-तिरछे खड़े होने वाले टेंपो व ई-रिक्शा एवं हाजीपुरा बाजार को गड्ढामुक्त किए जाने की मांग पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों ने महापौर को पूरा समर्थन दिया था। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा कि आंदोलन की लंबी रूपरेखा बनाकर चलना होगा। महानगर संयुक्त महामंत्री रामबाबू झा, महानगर कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज कटारिया, राकेश बाबू शर्मा, प्रमोद झा, विवेक कौशल, नेमीचंद कुशवाहा, राकेश शर्मा, मूलचंद, मान सिंह राठौर, सचिन गोयल, शमशुल सिद्दीकी, अनीश खान, यतेंद्र कौशल रावत, धीरज ठाकुर, ओमवीर यादव संजीव गुप्ता, प्रवेश कुमार दिवाकर, पंकज कुमार, शांति स्वरूप, पारूल गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुभाष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें