बोले - किसान, मजदूरों के साथ आमजन को होगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों के चार के स्थान पर दो स्लैब किए जाने के निर्णय का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत किया है। व्यापारियों ने कहा कि इससे बाजार में बूम आने के साथ-साथ किसान, मजदूर, व्यापारी उद्यमियों सभी को लाभ होगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय रसूलपुर पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जीएसटी टैक्स की दरों में दो स्लैब किए जाने के निर्णय का सभी व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आमजन के उपयोग में आने वाले सामान की दरें घटने से बाजार में खरीददारी बढ़ेगी तो फिर बाजार चमकेगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा।
अनिल मैनेजर ने कहा कि इसका लाभ देश के सात करोड़ व्यापारी को मिलेगा। 140 करोड़ देशवासियों को महंगाई से राहत मिलेगी। दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि जीएसटी के सुधार प्रस्ताव से सरकार पर 85 हजार करोड़ का बोझ बढ़ सकता है। परंतु दरें कम होने के कारण दो लाख करोड़ का उपभोग बढ़ेगा।
उद्योगों में नई-नई वस्तुओं का उत्पादन जहां बढ़ेगा। इससे बाजारों में नई-नई वस्तुएं आएंगी। किसान, मजदूर के साथ व्यापारी एवं उद्यमी नए सामान की खरीददारी कर सकेगा। विवाह शादी, जन्मदिन एवं सामाजिक समारोह में अब प्रत्येक व्यक्ति खुलकर खर्च कर सकेगा। बैठक में अखिलेश शर्मा,अनुज भारद्वाज, प्रवीन गुप्ता,भवानी शंकर,अर्जुन सिंह, प्रमोद गुप्ता व्यापारी शामिल थे।