फोटो-25 व्यापार मंडल की बैठक में भूमि विकास बैंक के आगरा मंडल निदेशक राकेश शंखवार का किया स्व
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल की बैठक में जिले में अगले माह होने वाले प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। भूमि विकास बैंक आगरा मंडल के निर्देशक एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार का स्वागत किया गया।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भूमि विकास बैंक आगरा मंडल के निर्देशक एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं का निदान कराना हम सभी की प्राथमिकता में है। अंबेश शर्मा ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में फिरोजाबाद में 13 सितंबर को प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सौरव अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक,विपिन गुप्ता को सह संयोजक बनाया है। राकेश शंखवार को पगड़ी और माला पहनाकर सम्मान किया। श्रीनिवास शर्मा, नरेश पंजाबी, परशुराम गुप्ता, आकाश जैन, दुष्यंत यादव ने विचार रखे। संचालन हरीशंकर राठौर एवं अनिल गुप्ता आमीना ने किया। इस दौरान हरीशंकर अग्रवाल,रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, ध्रुब शर्मा, रामगोपाल बजाज, दिलीप दीक्षित, मूलचंद्र राठौर, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अनेक सिंह भी मौजूद थे।