रफ़रोजाबाद ! श्री दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी में प्रवचन देते आचार्य विवेक सागर महाराज
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दशलक्षण महापर्व का अनंत चतुर्दशी के साथ आज समापन होगा। जैन श्रद्धालु मंदिरों में वंदना करने के लिए जाएंगे। निर्जलाव्रत एवं उपवास भी रखेंगे। मंदिरों एवं घरों में अनंत चतुर्दशी महापर्व को लेकर शनिवार को विशेष तैयारी की गईं। पर्व को लेकर जैन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। वंदना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए है। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि यह दिन हमारे लिए साल में सबसे बड़े व्रत का दिन होता है। जैन दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय जैन पीआरओ ने नगर निगम, जलकल विभाग से से व्यवस्थाएं बेहतर कराने की अपील की है।
शनिवार को छदामीलाल जैन मंदिर में मुनिश्री सुरत्न सागर महाराज ने अकिंचन धर्म का महत्व बताया। मुनिश्री ने कहा कि भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व का भाव रखना परिग्रह है अर्थात जब तक भौतिक पदार्थों के प्रति ममत्व कम नहीं होगा, तब तक अकिंचन धर्म का पालन नहीं ही सकता।
संसारी वस्तुओं को आवश्यकता से अधिक रखना और इन्हें और ज्यादा बढ़ाने की इच्छा रखना परिग्रह है। वहीं नसियाजी मंदिर में भी आचार्य श्री 108 विवेक सागर महाराज ने भी प्रवचन दिए। चंद्रप्रभु मंदिर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर, गांधी नगर, बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर नई बस्ती में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की।