टूंडला में पकड़े गए, ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग की तीन सदस्य संवाद
- फोटो : टूंडला में पकड़े गए, ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग की तीन सदस्य संवाद
टूंडला। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन-चार से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन और सुबोध कुमार निवासी दक्षिण फिरोजाबाद तथा विशाल निवासी जलेसर जिला एटा शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, चेन और 31,640 रुपये नकद बरामद किए हैं। जीआरपी सीओ उदय प्रताप सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट गुर्जर सिंह ने बताया कि इन शातिर बदमाशों पर विभिन्न जिलों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। टीम में जीआरपी प्रभारी मोनू आर्य, आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार, विनोद गौतम और गंगाधर सिंह शामिल रहे। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इन थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
ट्रेनों में चोरी करने वाले आरोपी अर्जुन पर थाना टूंडला, जीआरपी टूंडला, जीआरपी फिरोजाबाद, थाना हाथरस सिटी कोतवाली हाथरस, थाना जैंथरा एटा, मक्खनपुर फिरोजाबाद, थाना हाथरस कोतवाली हाथरस में सात मामले दर्ज हैं। आरोपी सुबोध पर थाना टूंडला, जीआरपी टूंडला, जीआरपी फिरोजाबाद, थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, एनपीडीसी एक्ट, थाना धूमनगंज प्रयागराज पर छह मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी विशाल पर थान टूंडला, जीआरपी टूंडला और जीआरपी फिरोजाबाद में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।