फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सराफा दुकान और केबल चोरी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रजावली पुलिस ने बाजार के एक सर्राफा की दुकान में 22 दिसंबर की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, चोरी का कॉपर तार और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

22 दिसंबर 2025 की रात को आरोपियों ने थाना रजावली क्षेत्र के नगला बीच बाजार में सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मानवेन्द्र उर्फ मोनू निवासी नगला गुलाल, थाना टूंडला और साथी सच्चिदानंद निवासी ग्राम फरिहा, थाना रजावली तथा गजेंद्र निवासी नगला गुलाल, थाना टूंडला को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर बृजकिशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 641 ग्राम सोने और चांदी के मिश्रित आभूषण और 143 किलो प्लास्टिक केबिल, 37 किलो केबिल छीलन और 73 किलो कॉपर (तांबा) का तार बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो भी बरामद हुई है। साथ ही एक अवैध तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं। इनका एक साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मोनू गैंगस्टर और 22 मुकदमों में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें