फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने किया हजारों का माल चोरी

Fri, 19 Dec 2025 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। हार्डवेयर की दुकान के ताले काटकर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन




तेल मिल रोड स्थित नई बस्ती निवासी पंकज कुमार की एटा रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। बुधवार को पिता प्रेमपाल सिंह दुकान बंद कर घर चले गए थे। पंकज बृहस्पतिवार को दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के बराबर सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। चोर सीढ़ियों पर लगे दरवाजे के ताले को काटकर दुकान में घुसे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने यहां रखा हजारों का सामान चोरी कर लिया। सूचना देने के बाद पीड़ित ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली गई है। दुकान में चोरी करने वाले चोरों की सीसीटीवी से पहचान हो गई है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें