UP Crime News: पुलिस के कब्जे से ले उड़े मौरंग लदा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संत जनूबाबा चौकी के पास पुलिस के कब्जे में सड़क किनारे खड़े ट्रक को शनिवार रात कुछ लोग चोरी करके जाने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एसआई पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख चोर एटा के सकीट थाना क्षेत्र में ट्रक को खड़ा करके भाग गए। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने खड़े ट्रक को कस्टडी में लेकर चोरी करने और एसआई पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।