फिरोजाबाद। आलू एवं गेहूं की फसल के लिए किसानों को यूरिया की किल्लत न हो, इसके लिए जिले में तीन रैक यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि किसानों को टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। शिकोहाबाद रैक प्वाइंट पर हिन्दुस्तान उर्वरक की 1053 मीट्रिक टन की एक रैक प्राप्त हो चुकी है, जिसे समितियों पर भेजा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बृहस्पतिवार को इफको की 2661 मीट्रिक टन और कृभको की 1334 मीट्रिक टन की दो और रैकें भी शीघ्र ही उपलब्ध होंगी, जिन्हें समितियों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। यूरिया वितरण में सुगमता के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबर: 9084557126) भी स्थापित किया गया है।
खाद दुकानदार के अभिलेख मिले अपूर्ण,थमाया नोटिस
फिरोजाबाद। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने किसानों को खाद मुहैया कराने के उद्देश्य से सिरसागंज क्षेत्र में खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान भारत ट्रेडर्स सिरसागंज पर विक्रय पंजिका अपूर्ण मिले जबकि बीएस ट्रेडर्स की दुकान बंद मिली। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों ही दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। संवाद