फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी जाए छात्रसभा की जिम्मेदारी-शिराज हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शिराज हुसैन ने मंगलवार को संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने के साथ 2022 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता को बढ़ती महंगाई की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

सपा छात्रसभा की बैठक मंगलवार को एमएलसी डॉ. दिलीप यादव की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय दबरई स्थित कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि सपा छात्रसभा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शिराज हुसैन ने छात्रसभा की जिला, विधानसभा, ब्लॉक कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा की। छात्रसभा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह वर्मा से कहा कि वह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को मजबूत करें। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत बनाए।
एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाएं। बैठक के बाद सपाइयों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में नेशनल हाईवे-2 पर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव का स्वागत प्रदेश सचिव जगमोहन यादव, जिलाध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद कासिफ नकवी, वीरू पासवान, अशरफ मिर्जा, पंचम यादव, रनवीर जाटव, प्रदीप राठौर, योगेश वाल्मीकि, गौरव चक, असलम अब्बासी, राजेश वर्मा, अमित शर्मा, मोहित अग्रवाल, अमन जैन, ऋषभ कुमार, पवन यादव, आकाश यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें