फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलोनी के वाशिदों ने मांगी भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास की मांग को लेकर श्रीराम कॉलोनी के लोगों ने रविवार को गलियों में मिट्टी डलवाने के लिए कटोरा लेकर सड़क पर भीख मांगी। ताकि गलियों में मिट्टी डलने से निकलने के लिए रास्ता हो सके।
विज्ञापन

कोटला रोड पर बसी श्रीराम कॉलोनी के लोग लंबे समय से विकास की मांग कर रहे हैं। कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने लंबे अर्से तक आंदोलन किया था। अब विकास के लिए आंदोलन करने को बाध्य हो रहे है। कॉलोनी की गलियां कच्ची हैं। पानी की निकासी तक की व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि लोगों ने लकड़ी के पटले डालकर रास्ता बना लिया है। इनके ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा है। साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं है।
गलियों के निर्माण की बात तो दूर नगर निगम कच्ची गलियों में मिट्टी डलवाकर उनको ऊंचा तक नहीं करा रहा है। इसको लेकर रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने कटोरा लेकर भीख मांगी। ताकि गलियों में मिट्टी डलवाने के साथ ही निकलने के लिए रास्ता हो सके। लोग लंबे समय से गलियों के निर्माण और मिट्टी डलवाने की मांग नगर निगम के अफसरों से कर रहे थे। क्षेत्रीय निवासी शिव कुमार राठौर, कोमल सिंह, विनीता देवी, कुसुमा देवी, आशादेवी, गीता देवी, राजकुमार, प्रेमलता, सीमा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विकास कराया जा रहा, किसी के कहने पर उग्र न हो
शहर में 70 वार्ड है। 13 ग्राम सभाएं जुड़ी हुई है। जब से यह ग्राम सभा जुड़ी हैं, तब से लगातार विकास किया जा रहा है। धन की उपलब्धता के आधार पर और भी विकास कराया जाएगा। जनता परेशान न हो, सकरात्मक तरीके से काम लें, किसी के कहने पर उग्र न हो। - नूतन राठौर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें