फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आने से पूर्व दुल्हन ने किया खुद को आग के हवाले

Sun, 08 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के  एक मोहल्ले में दुल्हन ने बारात आने से कुछ समय पूर्व ही खुद को आग के हवाले कर दिया। दुल्हन के इस कदम से परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूल्हा बारात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा तो उनमें भी इस घटना से हड़कंप मच गया। कन्या पक्ष ने आननफानन में दूसरी पुत्री की शादी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मामला नगर के स्टेशन रोड स्थित मोहल्ले का है। वहां रविवार को एक दलित परिवार में टूंडला से बारात आ रही थी। घर में खुशियों का दौर था। एक ओर घरातियों की दावत चल रही थी वहीं बारात के स्वागत की तैयारियां थीं। इसी बीच दुल्हन ने किसी बात को लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। दुल्हन को आग की लपटों में घिरा देख परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पा युवत को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। दुल्हन ने यह कदम क्यों उठाया सभी के लिए पहेली बना हुआ है। दूसरी तरफ जब इस घटना की जानकारी दूल्हा पक्ष को हुई तो उनकी खुशियां भी काफूर हो गईं। बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गई। आननफानन में कन्या पक्ष ने अपनी दूसरी पुत्री का विवाह कराने का निर्णय लिया। खबर लिखे जाने तक बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर खड़ी थी। जबकि दुल्हन बनी युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें