फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रधानमंत्री आवास व जीरो पावर्टी लाभार्थी योजना से गरीबों को मिलेगा लाभ

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ब्लॉक की विविध पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से गरीबों को लाभ देने एवं उनके स्तर को ऊपर उठाने के लिए जीरो पावर्टी लाभार्थी सूची तैयार कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में बीडीओ ने सचिवों की बैठक ली। उन्होंने सचिवों को लाभार्थियों की सूची बनाए जाने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ प्रभात रंजन ने बृहस्पतिवार शाम साढे़ चार बजे प्रधानमंत्री आवास और जीरो पावर्टी लाभार्थी सूची की समीक्षा की। बीडीओ ने कहा कि सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 ऐसे गरीब लाभार्थियों की सूची तैयार करा रही है, जिसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड और पेंशन संबंधी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।। बैठक में नरवीश मिश्रा, भावना वर्मा, अनिल रजग, मुकुल शर्मा, हेमा जादौन, धर्मेंद्र यादव, पवन कुमार, रजनेश यादव, सतेंद्र कुमार, श्याम सुंदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें