फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना क्षेत्र के गांव रूपवास निवासी विवाहिता का शव बृहस्पतिवार दोपहर उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आगरा, शमशाबाद के गांव पल्टू का पुरा निवासी 22 वर्षीय सपना की शादी रूपवास निवासी लोकेंद्र कुमार के साथ हुई थी। दोपहर में पति काम करने बाहर गया था। अन्य परिजन घरेलू कामकाज में व्यस्त थे। सपना के काफी देर तक दिखाई न देने पर स्वजन ने जंगला से अंदर झांका तो उसका शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। मटसेना पुलिस से घटना की जानकारी पर मायके पक्ष लोग रूपवास पहुंच कर ससुरालीजन पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाने लगे। बताया गया है कि कुछ दिन पहले ससुरालीजन ने सपना से मारपीट कर दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाहिता की दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है लेकिन अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें