फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली से पहले ही हवा में घुलने लगा प्रदूषण का जहर, 200 पर पहुंचा शहर का एक्यूआई

Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत दूध वाली गली में ब्रहस्पतिवार को सुलगती कोयला की भट्ठी संवाद - फोटो : सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत दूध वाली गली में ब्रहस्पतिवार को सुलगती कोयला की भट्ठी संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दीपोत्सव का त्योहार आते ही शहर की आबोहवा तेजी से बिगड़ने लगी है। नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार खराब श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर को जहां एक्यूआई 178 दर्ज किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को यह उछलकर 200 के आंकड़े पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नगला भाऊ मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े हवा में घुल रहे पीएम 2.5 और पीएम 10 के खतरनाक स्तर की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक तरफ राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत धूल पर अंकुश लगाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ताज ट्रपेजियम ज़ोन (टीटीजेड) और निगम क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद ईंधन के रूप में कोयले व लकड़ी का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। शहर के अति व्यस्ततम सदर बाजार (दूध वाली गली), नगर निगम मार्केट की कैंटीनों और नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान में खुलेआम कोयले की भट्ठियां सुलग रही हैं। इसके अलावा ककरऊ, बंबा बाईपास, आसफाबाद और कोटला चुंगी जैसे इलाकों में आए दिन कचरा जलाया जा रहा है, जिससे उत्सर्जित जहरीला धुआं हवा की सेहत बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का पक्ष
सावधानी बरतें लोग, होगी प्रवर्तन कार्रवाई
साफ-सफाई, पटाखों और भारी ट्रैफिक के कारण एक्यूआई बढ़ रहा है। आमजन हवा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
- भुवन चंद, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

टीटीजेड क्षेत्र में कोयला या लकड़ी जलाना पूरी तरह वर्जित है। टीम गठित कर जल्द ही छापेमारी और भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, अपर नगर आयुक्त (प्रभारी एनकैप)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें