फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जसराना में शराब के नशे में कीटनाशक पीने वाले युवक की 12वें दिन मौत

Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह में शराब के नशे में कीटनाशक दवा पीने वाले एक युवक की 12वें दिन बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा।
विज्ञापन

गांव नगला मानसिंह निवासी 20 वर्षीय प्रवीन ने 24 अक्टूबर की देररात शराब के नशे में कथित तौर पर कोई कीटनाशक दवा पी ली थी। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ था। परिजन पहले नगला बरी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। अत्यंत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे 200 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक उसकी हालत फिर से गंभीर हो गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक प्रवीन चार भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर पर था और अविवाहित था। भाई आदेश कुमार ने बताया कि प्रवीन मानसिक रूप से बीमार रहता था और नशे की हालत में उसने यह कदम उठाया था। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें