फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद के लोगों ने फिर घेरा विद्युत सबस्टेशन

Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विद्युत सबस्टेशन का घेराव करते लोग
विज्ञापन
आसफाबाद विद्युत उपखंड कार्यालय पर सतीनगर के लोगों ने सोमवार को फिर प्रदर्शन किया। वह बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैये से आक्रोशित थे। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना था कि शनिवार को चार घंटे तक हंगामा होने के बाद नगर मजिस्ट्रेट के आदेश को विभागीय अधिकारी नहीं मान रहे हैं। तारों को काट दिया लेकिन जोड़ा नहीं गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भगा दिया। 
विज्ञापन

आसफाबाद बिजलीघर के पीछे स्थित सतीनगर, शांति नगर, राठौर नगर के बाशिंदों को बिजली आपूर्ति ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से हो रही थी। एक्सईएन ग्रामीण आरबी राय ने शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां की आपूर्ति काट दी थी। आठ दिन तक लाइट नहीं जुड़ी तो शनिवार को मोहल्ले के बाशिंदों ने बिजलीघर का घेराव किया। चार घंटे तक महिलाएं, पुरुष व बच्चे हाथों में खाली बर्तन,  डंडे लेकर बिजलीघर का घेराव किए रहे। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव की मौजूदगी में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया लेकिन तीन दिन बाद भी हालात जस के तस हैं। सोमवार को जैसे ही उप खंड कार्यालय खुला तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ को देखते ही कर्मचारियों ने रसूलपुर थाना पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने पहुंचते ही भीड़ को भगा दिया। इसके बाद लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम राजेश प्रकाश को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में होने के बाद भी बिजली नहीं मिल रही है। डीएम ने सुधार कराने का भरोसा दिया। 

पहले एसई को बुलाओ तब आऊंगा 
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पोषण योजना का निरीक्षण कर डीएम के कक्ष में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर काफी गुस्से में थे। फोन पर उनकी बात आसफाबाद से जुड़ी बिजली समस्या के संबंध में एसडीओ से चल रही थी। विद्युत अधिकारी उन्हें अपनी सफाई दे रहे थे। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि पहले एसई को उपखंड कार्यालय पर बुलाओ तब वह वहां आएंगे। समस्या का हल उनसे ही निकलना है और वह कह रहे हैं कि उन्हें तारीख पर जाना है। जब उन्हें जनता की समस्या सुनने का समय नहीं तो मुझे भी बहुत काम है। 
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर बदलवाने को एसई को सौंपा ज्ञापन 
फीरोजाबाद। कांग्रेस नेता रामनिवास यादव के नेतृत्व में राजा का ताल के ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप कर एक माह से फुंक पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। 
बीडीसी सदस्य अनिल यादव ने ज्ञापन में कहा कि राजा का ताल में स्थापित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व फुंक गया था। उस ट्रांसफार्मर को विभागीय कर्मचारी उतार ले गए, लेकिन नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। राजा का ताल, आलमपुर, जलोपुरा, जरौली खुर्द, नगला साला, नगला गोला, नगला जोनपाई, मिलिक खंजापुर, बैंदी मीठना से जुड़ी करीब 40 हजार की आबादी पेयजल संकट का सामना करना कर रही है। एसई वाईपी सिंह ने अवर अभियंता को तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार, अंकुश, प्रेम सिंह, राजन सिंह, ब्रजेश, तुलाराम, संजीव, राजेश, मुकेश, रूपेश, गौरव आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें