फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच चूड़ी इकाइयों की पहरेदारी करेगी द ग्लास सिंडिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आठ घंटे से अधिक काम चलाने के मुद्दे पर प्रशासन द्वारा चूड़ी इकाई पर की गई औचक निरीक्षण की कार्रवाई से कारखानेदार सकते में हैं। द ग्लास सिंडिकेट ने निर्धारित अवधि से ज्यादा काम चलाने वाले कारखानेदारों की निगरानी को एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। एक पाली में आठ घंटे से अधिक काम चलाने संबंधी मजदूर संघ की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शिकायत की जांच को डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने गत मंगलवार को छतारी ग्लास वर्क्स स्टेशन रोड का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं थीं।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से कांच चूड़ी इकाई संचालकों में हड़कंप मच गया है। वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए चूड़ी कारखानेदारों के संगठन द ग्लास सिंडिकेट ने आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान द ग्लास सिंडिकेट ने कारखानेदारों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी आठ घंटे से अधिक काम चलाने वाले कारखानों की निगरानी करेगी। द ग्लास सिंडिकेट के चेयरमैन हनुमान प्रसाद गर्ग की मौजूदगी तय की गई कमेटी में अनिल उपाध्याय, हेमंत अग्रवाल चॉयस ग्लास, निखिल बंसल, राजेद्र जिंदल, मधु चतुर्वेदी के अलावा संजय जैन घंटू एवं लोकेश अग्रवाल को अतिरिक्त मॉनीटरिंग के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें