फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गाजियाबाद-टूंडला पैसेंजर अब आगरा सिटी तक होगी संचालित

Mon, 13 Jul 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर खड़ी गाजियाबाद-टूंडला ईएमयूसंवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर खड़ी गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू संवाद
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने आगरा आने-जाने वाले दैनिक और आम रेलयात्रियों को एक बड़ी सहूलियत दी है। गाजियाबाद से चलकर टूंडला तक आने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के रूट में विस्तार करते हुए अब इसका संचालन आगरा सिटी रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। 15 जुलाई से यह ट्रेन गाजियाबाद से टूंडला और आगरा सिटी के बीच चलेगी। इस ट्रेन के रूट में विस्तार होने से अब टूंडला से सुबह के समय आगरा की ओर जाने वाले यात्रियों को एक के बजाय दो पैसेंजर ट्रेनों का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन नंबर 64167 गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू पैसेंजर 15 जुलाई से अपने निर्धारित रूट मारीपत, दादरी, बोड़ाकी, अजयाबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरोल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन, कमालपुर, डाबर, सोमना, कुलवा, महरावल, अलीगढ़ जंक्शन, मंडराक, हाथरस जंक्शन, जलेसर और बरहन जंक्शन होकर सुबह 11:25 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।

टूंडला जंक्शन पर कुछ समय के ठहराव के बाद यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 64168 आगरा सिटी से दोपहर 02:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 03:40 बजे टूंडला पहुंचेगी और वहां से अलीगढ़ होते हुए गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। रेल प्रशासन के इस फैसले से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों को भले ही कम लाभ हो, किंतु व्यापारियों और पूर्वांचल से दिल्ली जाने वाली विविध ट्रेनों से टूंडला उतरकर आगरा जाने वाले रेलयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें