फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस का त्योहार आ रहा नजदीक, सर्राफा दुकानों की पर बढ़ रही रौनक

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर सजे चांदी के लक्ष्मी गणेश और चांदी के नोट - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। धनतेरस औद दिवाली के त्योहार में अब चंद दिन है। ऐसे में जिले का सराफा बाजार भी सजकर तैयार हो गया। धनतेरस पर लोग सोने-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए आइटम स्टॉक कर लिए हैं। शतप्रतिशत चांदी की शुद्धता के साथ गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती की मूर्ति के अलावा सोने-चांदी के नए, पुराने सिक्के दुकानों पर ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। श्री सराफा एसोसिएशन को इस बार दो साल बाद धनतेरस पर आठ करोड़ से ज्यादा के व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली और धनतेरस को लेकर सराफा कारोबारियों में उत्साह का माहौल है। दो साल बाद सराफा कारोबारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। ऐसे में सभी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बाजार में 100 ग्राम से लेकर आधा किलो तक की शुद्ध चांदी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा ब्रिटिश शासन की गिन्नी, मुगल शासन की मोहर, अशर्फी की भी बाजार में मांग बढ़ी है।
चांदी और सोने के सिक्के पहले सिर्फ गोलाकार में नजर आते थे लेकिन अब ग्राहकों को लुभाने के लिए 10, 20, 50 और 100 ग्राम के चौकोर सिक्के बाजार में मिल रहे हैं। दो हजार के नोट की डिजाइन का रंगीन सिक्का भी उपहार में देने के लिए खास पसंद किया जा रहा है। यह 100 ग्राम का शुद्ध चांदी का सिक्का आठ हजार रुपये की कीमत में बिक रहा है। इसके अलावा लोग सोने के आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस पर ग्राहक सामान की डिलीवरी लेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल महंगा था सोना
व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल अक्तूबर माह में 24 कैरेट सोना 52, 500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड 48, 400 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं, चांदी 63 हजार रुपये प्रति किलोग्राम थी। हालांकि इस साल शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 49600 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 45630 का प्रति दस ग्राम और चांदी 66 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है।
- धनतेरस पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है। लोग सोने, चांदी के उत्पाद लेना पसंद करते हैं। दो बार धनतेरस उम्मीद से फींकी रही। इस बार अच्छे व्यार की उम्मीद है। बाजार में शतप्रतिशत चांदी की मूर्ति, सिक्के की डिमांड अधिक है। धनतेरस पर जिले में अनुमानित आठ करोड़ से ज्यादा का व्यापार सर्राफा बाजार में होने की उम्मीद है।
सुनील अग्रवाल, सराफा व्यापारी
- धनतेरस पर शतप्रतिशत शुद्ध चांदी और सोने के उत्पाद लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन सेट की डिमांड भी रहती है। सराफा बाजार के हिसाब से धनतेरस इस बार अच्छी रहने की उम्मीद है। पहले कोरोना की मार से परेशान थे। इस बार त्योहार पर अच्छा माहौल है।
विज्ञापन

विक्की जैन, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें