फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन की पर्ची निकलते हुए खिले पात्र आवेदकों के चेहरे

विज्ञापन
आवास योजना के भवन संख्या आवटन को पर्ची निकलती महिला आवेदक और डीएम के साथ मौजूद अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को विप्रा भवन राजा का ताल पर पीएम आवास योजना भागीदारी में किफायती आवास घटक के अंतर्गत 92 पात्रता श्रेणी वाले लाभार्थियों को आवास संख्या का आवंटन किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से पूरी कराई गई आवंटन प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी रवि रंजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत भागीदारी में किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए उसायनी में 568 आवासों का निर्माण कराया गया है। बहुमंजिला भवन योजना में इससे पूर्व 196 आवासों का पूर्व में आवंटन किया जा चुका है। आवास आवंटन प्रक्रिया के द्वितीय चरण में बुधवार को पात्रता श्रेणी वाले 96 आवेदकों को भवन संख्या आवंटन की कार्यवाही पूरी कराई गई।
आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी रवि रंजन इस दौरान मौजूद रहे। पात्रता श्रेणी वाले आवेदकों के अतिरिक्त आवंटन समिति में शामिल पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत एवं जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव भी इस दौरान मौजूद रहे। कार्यवाही का संचालन विप्रा के अधीक्षण अभियंता कप्तान सिंह राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें