फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदासपुरा पर पुल निर्माण होने से यमुना की तलहटी का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विधानसभा के रामदासपुरा पर 57.65 करोड़ की लागत से यमुना नदी पर बनने वाले पुल के लिए विधायक डॉ.मुकेश वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना की तलहटी वाले इलाकों के लोगों इससे राहत मिलेगी। पुल निर्माण के लिए 14.41 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

यमुना नदी पर रामदासपुरा के पास पुल का निर्माण कराए जाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। क्योंकि एक बड़ा इलाका शहरी क्षेत्र से कटा हुआ था। आवागमन का रास्ता बंद होने के कारण गांव के लोग शहर तक नहीं आ पाते थे। शिकोहाबाद विधायक डॉ.मुकेश वर्मा ने कहा पुल का निर्माण कराए जाने के संबंध में शासन को पत्र लिखा था। विधायक के पत्र को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए यमुना नदी पर 57.65 करोड़ रुपये की धनराशि से पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया है।
उन्होंने राज्य सेतु निगम के एक्शईएन डीके यादव एवं सेतु निर्माण करने वाली टीम, पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ कार्यस्थल का भ्रमण किया। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण के लिए शीघ्र ही भूमि का चिह्नांकन एवं अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा। नदी का पानी रोकने के साथ पुल का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान टीम के साथ शंकरपुर प्रधान जगदीश प्रसाद, चंद्रवार प्रधान मनोज वर्मा, डॉक्टर हरप्रसाद, कबीरपुरा प्रधान शिवचरन, पूर्व प्रधान श्रीकिशन, पूर्व प्रधान तुलाराम, पूर्व प्रधान चन्द्र प्रकाश, गंगाप्रसाद ,भूपेन्द्र, लोकेंद्र, कुलदीप गुर्जर, शिवकुमार मौजूद थे।
पुल निर्माण से इन गांवों को मिलेगा लाभ
यमुना नदी पर रामदासपुरा के पास पुल के निर्माण होने से रामदासपुरा, चंद्रवार, मालीपट्टी, भैसाबाट, उस्मानपुर, अलादीपुर, कटीनर, कबीरपुरा, भोलपुरा, बबरौली, कसडाई, ककरैती, चटैयापुर, मटियाघाट, मोहनपुर, बरागपुर, झावली, कोटपुर, मीठापुर, बदोकर, अई व पिन्नापुर आदि गांव को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें