फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव का किया अभिषेक, हवन में दी आहुतियां

Sat, 09 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनि देव का काले तिल, तेल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। गरीबों को दान दिया और प्रसाद बांटा। जलेसर रोड स्थित शनिधाम में कई कार्यक्रम हुए। सिरसागंज के लखनपुर सिद्ध आश्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने शनि देव का अभिषेक किया। राहु-केतु व शनि ग्रह की शांति के लिए हवन हुआ।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के प्रांगण स्थित शनिदेव महाराज के तेल व काले तिल से अभिषेक किया गया। जलेसर रोड स्थित शनिधाम पर काले कपड़े धारण कर श्रद्धालुओं ने शनि देव की पूजा अर्चना की। प्रसाद का वितरण किया। सिरसागंज क्षेत्र के लखनपुर सिद्ध आश्रम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की जमावड़ा लगना शुरू हो गया। हरा नारियल, तिल, उर्द, काला वस्त्र, लोहा, तेल, काला चना, काजल, चाय की पत्नी आदि से शनि देव की परिक्रमा लगाई और अभिषेक किया। विनोद शास्त्री द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कराई गई। नौ बजे यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने अन्य अनिष्टकारी ग्रहों की शांति के लिए आहुतियां दीं। स्वामी महारामदास ने अभिषेक एवं दान का महत्व बताया। भंडारा हुआ और शाम को 1001 दीपकों से शनि देव की भव्य आरती उतारी गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें