फिरोजाबाद ! बृहस्पतिवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिला के छात्रों से बात करते सीएम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल मीटिंग के माध्मय से जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने छात्रों से छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में सवाल पूछे और छात्रों को शासन द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का पढ़ाई-लिखाई में सदुपयोग करने की हिदायत दी। इस दौरान छात्रों से संवाद के करते हुए मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलीटेक्निक फिरोजाबाद में डिप्लोमा इन ग्लास एंड सिरेमिक पाठ्यक्रम के प्रशिक्षु महाराजगंज निवासी छात्र अतुल सिंह की चुटकी लेते हुए कहा कि अरे आप, इतनी जल्दी महाराजगंज से फिरोजाबाद पहुंच गए।
एनआईसी विकास भवन में बृहस्पतिवार को आहूत वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के कई छात्रों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छात्र प्रणव मिश्रा, सक्षम श्रीवास्तव, तौहिद खान एवं अतुल सिंह आदि से बातचीत कर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और भविष्य की योजना के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग अधिकारी कृष्णपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रदीप पांडे, मुस्सदक हुसैन आदि मौजूद रहे।